क्या होता है, और कब
चक्र ब्लीडिंग के पहले दिन से शुरू होता है। पहले आधे हिस्से में एस्ट्रोजन बढ़ता है: अंडाशय एक अंडा तैयार करता है और बच्चेदानी की परत मोटी होती है। फिर अंडा छूटता है। दूसरे आधे हिस्से में प्रोजेस्टेरोन बच्चेदानी को मुमकिन गर्भ के लिए तैयार रखता है; अगर गर्भ न ठहरे तो हार्मोन का स्तर गिरता है, परत अलग हो जाती है और पीरियड शुरू हो जाता है — यानी अगले चक्र का पहला दिन। दूसरा हिस्सा ज़्यादा एक-सा रहता है, इसलिए जो हिस्सा खिंचता या छोटा होता है, वह पहला ही है।
तीन बातें जो बहुत कम कही जाती हैं
-
1
“28 दिन” एक औसत है। यह एक हवाला भर है, कोई निशाना नहीं। आपका चक्र इससे छोटा या बड़ा हो सकता है और पूरी तरह स्वस्थ भी।
-
2
ओव्यूलेशन आखिर से गिना जाता है। आम तौर पर अगले पीरियड से 10 से 16 दिन पहले, ज़रूरी नहीं कि महीने के बीच में।
-
3
रिंग पर दिखने वाले नाम। “फ़ॉलिक्युलर” यानी वही पहला आधा हिस्सा और “ल्यूटियल” यानी दूसरा — इन्हीं दो हिस्सों के वैज्ञानिक नाम, और कुछ नहीं।
स्रोत
स्वास्थ्य जानकारी — मेडिकल सलाह, निदान या इलाज नहीं। अपने लक्षणों के लिए डॉक्टर से बात करें।
आपका चक्र, ईमानदारी से।
LadyOne सब कुछ आपके फ़ोन पर रखता है — ट्रैकिंग, अनुमान और आज का लेख। न कोई अकाउंट, न हमारा कोई सर्वर।